आजमगढ़। शहर कोतवाली के रैदोपुर आफिसर्स काॅलोनी के सामने स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने के बाद पैसा मांगने पर दुकानदार की पिटाई के आरोप में पल्हनी ब्लाॅक के सचिव समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले भी चाय पीकर पैसा नहीं देने का आरोप है। इस मामले में दुकानदार ने शहर कोतवाली में आरोपी सचिव सहित पांच पर एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।शहर कोतवाली क्षेत्र के दलसिंगार मोहल्ला निवासी त्रिलोकी नाथ गुप्ता ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि उसकी चाय की दुकान रैदोपुर आफिसर्स काॅलोनी सिविल लाइन क्षेत्र में है। सोमवार शाम पांच बजे अपने बेटे विशाल के साथ दुकान पर ग्राहकों को चाय दे रहा था। तभी खैरातपुर मोहल्ला निवासी राहुल द्विवेदी 4-5 साथियों के साथ आया। दुकान पर मिठाई, चाय और नाश्ता किया और उठ कर जाने लगा। जब उन्होंने ने पैसा मांगे तो राहुल द्विवेदी ने कहा कि हम पैसा नहीं देंगे। उस पर पीड़ित ने कहा कि पहले का भी 7000 रुपये बकाया है। हम गरीब आदमी हैं। आप पैसे देकर जाएं। इस पर राहुल ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पास में रखे बांस को उठाकर मारने को दौड़ाया। वहीं उनके साथियों ने भी मारपीट की। राहुल ने धमकी दी कि यहां पर दुकान नहीं कर पाओगे और हम लोगों को मुफ्त में चाय नाश्ता कराना पड़ेगा, नहीं तो तुम और तुम्हारे लड़के को बर्बाद कर देंगे। जान से भी मार देंगे। आरोपी सचिव के पद पर पल्हनी ब्लाॅक में कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *