अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौके पर हुई मौत

 

ट्यूशन पढ़कर आ रही मासूम छात्रा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर हुई मौत (मौके पर पहुंची पुलिस ने सौ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।)

आजमगढ़, देवगांव थाना क्षेत्र रसूलपुर ऊर्फ ( नूरुद्दीनपुर)

निवासी 11 वर्षीय अंशी पुत्र जयप्रकाश ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। ट्यूशन पढ़कर पैदल घर की तरफ आ रही थी। तभी रास्ते में ही लगभग कल 4:00 बजे अज्ञात वाहन ने अंशी को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से मौके पर ही अंशी की मृत्यु हो गई। किसी तरह से बच्ची के परिजनों को पता चला। बच्ची के परिजन वहां पर पहुंचे तो उनको संतुष्टि नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए बच्ची को आनंद-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हॉस्पिटल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने बच्ची को मृतक घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस जब वहां पहुंची तो सौ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। परिजनों ने बताया कि बच्ची क्लास 2 की छात्रा थी। बच्ची का एक छोटा भाई है। यह अपने माता-पिता की बड़ी संतान थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *