यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारियों ने की बैठक
ब्यूरो चीफ हामिद अली,
14फरवरी 2025,जनपद गोण्डा के यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारियों ने एक बैठक जनपद गोण्डा सिंचाई विभाग के मीटिंग हाल में की गई जिसमें जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्र व महामंत्री रोहित मिश्र की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार सैनी, उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, संगठन मंत्री श्याम वरन, कोषाध्यक्ष शमशाद खा सचिव मोरिस आलम मंत्री रवि कुमार चौधरी,मीडिया प्रभारी अंशुमान मिश्रा लोगों को मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्र की अगुवाई पर बैठक की गई और रोहित मिश्रा महामंत्री ने बताया कि जिले की कार्यकारिणी के घोषणा के फार्मासिस्टों की एक बैठक की गई जिसमें फार्मासिस्टों की समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा हुई जिसमें सबसे ज्यादा फार्मासिस्ट को मेडिकल स्टोर लाइसेंस बनवाने में हो समस्याओं को दूर करने के जल्द ही अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और फार्मासिस्ट साथियों के साथ हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बैठक मैं शामिल हुए ,अंकित तिवारी,आलोक पांडेय, अनुराग ओझा, शैलेंद्र,सुभाष ,अंकित ,मानस, सत्यम, , विकास,सनत लोग उपस्थित रहे।
