आजमगढ़। मऊ से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन का आजमगढ़ स्टेशन पर गेट नहीं खुला और ट्रेन चली गई। ट्रेन में न बैठ पाने से नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर का घेराव किया। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, जीआरपी व आरपीएफ कर्मी पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को समझाया। इसके करीब दो घंटे बाद मामला शांत हुआ।
यात्रियों से भरवाया जा रहा टीडीआर
मंडल वाणिज्य निरीक्षक मिथिलेश ने बताया कि प्रयागराज कुंभ में भारी भीड़ के कारण यात्रियों ने ट्रेन का गेट नहीं खोला। इससे यात्रियों की ट्रेन छूट गई। उन्होंने बताया कि 25 से 30 जनरल टिकट वापस लिए गए हैं। साथ ही यात्रियों से टीडीआर (टिकट जमा रसीद) भरवाई गई है। ताकि यात्रियों के टिकट के पैसे को रिफंड कराया जा सके। बताया कि दो लोगों का टीडीआर भरवाया गया है। बाकी यात्री अपने गंतव्य को लौट गए।
