थाना को0 नगर पुलिस द्वारा जिला अस्पताल से गायब बच्चे को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को किया गया सुपुर्द

ब्यूरो चीफ हामिद अली,

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-151/25, धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अपहृत बच्चे को केशवपुर पहाड़वा से सकुशल बरामद कर लिया गया।

दिनांक 27.02.2025 को थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि वह अपने 03 वर्षीय बच्चे के साथ दवा कराने जिला अस्पताल गोण्डा आयी हुई थी । जहां से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके बच्चे को ले गया है । वादिनी की तहरीर पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेकर बच्चे की शीघ्र सकुशल बरामदगी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जिसमें आज दिनांक 28.02.2025 को पुलिस टीमों द्वारा किए गए अथक मेहनत एवं प्रयासों उपरांत गायब बच्चे को 24 घण्टे के अन्दर केशवपुर पहाड़वा से सकुशल बरामद किया गया। बच्चे को नियमानुसार उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया । बच्चे को पाकर मां के चेहरे पर मुस्कान आयी तथा गोण्डा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया । प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।

 

बरामद कर्ता टीम

01. उ0नि0 आलोक कुमार राय मय टीम।

02. म0उ0नि0 पूजा वर्मा एण्टी रोमिया टीम।

03. म0का0 सीमा वर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *