ब्यूरो देवेंद्र कुशवाहा
कोपागंज (मऊ) पिछले दिनों कालेज से वापस घर जाने के दौरान रास्ते में युवक को मारपीट कर गाली गलौज करने और और धमकाने की घटना के बाद पीड़ित की लिखित तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बीते चार मार्च को अनुज कुमार पुत्र संजय पारा कुर्थीजाफरपुर थाना कोपागंज निवासी बी एस एस कालेज कोपागंज से घर आ रहा था। तभी काछीकला गांव के पुल के पास धन्नू राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर निवासी धवरियासाथ नामक युवक ने सामने आकर बाइक रुकवाकर अनुज को लात-घुसा व डण्डा से मारने पीटने लगा। और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते माँ बहन की गन्दी 2 गाली देने लगा। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पहुंचे लोगों ने बीच बचाव के बाद किसी तरह घायल युवक को आरोपी के चुंगल से बचाया गया। उल्टे जान मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से चला गया। जिसके कारण पीड़ित युवक आरोपी से काफी भयभीत है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
