नारी सम्मान के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं: मनोज पाठक

ब्यूरो चीफ हामिद अली,

गोण्डा 07 मार्च,2025

महिला कल्याण विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनकापुर में ‘एक दिन नारी के नाम’ के तहत कन्या जन्मोत्सव के साथ-साथ शक्ति संवाद व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मनकापुर कोतवाल मनोज पाठक ने कहा कि हम सभी को नारी सम्मान करना चाहिए, नारी सम्मान के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है।

उन्होंने महिलाओं से संवाद भी किया। इसके बाद सीएचसी पर जन्म लेने वाली 21 बालिकाओं के साथ केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।

उन्होंने बालिकाओं की मां व परिजनों से उनकी बेहतर देखभाल की अपील की। संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा ने बताया कि समस्त 21 बालिकाओं को तौलिया, कपड़ा किट वितरित किया गया।

केन्द्र प्रशासक चेतना सिंह ने सभी को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेंटर, कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। परियोजना समन्वयक आशीष मिश्रा ने सभी को चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी कठिनाई में फंसे बच्चे की मदद के लिए कोई भी टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर जानकारी देकर मदद कर सकता है।

इस दौरान काउंसलर नीतू त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज राव, केस वर्कर मुकेश कुमार, डॉ. रवीश, डॉ नीरज, सोमेश मिश्रा, बीपीएम सौरभ पाण्डेय, एआरओ चंचल, बीसीपीएम व आशा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *