



आजमगढ़: सिधारी स्थित बैठोली में एक नई शुरुआत के रूप में “देसी रसोई रेस्टोरेंट एवं बेकरी” का भव्य उद्घाटन हुआ। इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन मुबारकपुर विधायक श्री अखिलेश यादव जी ने अपने करकमलों से किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों के लिए खासा उत्साह देखने को मिला।
रेस्टोरेंट के प्रोप्राइटर सत्येंद्र यादव और अमन मोदनवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यहां पर देसी चिकन बिरयानी, चिकन टिक्का, चिकन अल्फान, चाइनीस, वेज और नॉनवेज फास्ट फूड समेत कई खास डिशेज उपलब्ध हैं। विशेष रूप से देसी चिकन बिरयानी को रेस्टोरेंट की प्रमुख डिश के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसे ग्राहकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।
सत्येंद्र यादव ने बताया, “हमारा उद्देश्य है कि हम अपने ग्राहकों को घर जैसा स्वाद और संतुष्टि प्रदान करें। देसी चिकन बिरयानी यहां की सबसे खास डिश है, जो हर बार नया अनुभव देती है।”
रेस्टोरेंट का उद्घाटन क्षेत्रवासियों के लिए एक खुशी का अवसर बना, क्योंकि अब उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला और स्वादिष्ट खाना खाने का एक नया विकल्प मिल गया है।
इस उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में खाने के नए विकल्पों का विस्तार हुआ है, जो स्थानीय लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा।
