आजमगढ़, मंडलीय जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड ने युवक को कमरे में बंदकर पीट दिया था। इस संबंध में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिल कर गुहार लगाई है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तेजपालपुर धुसवा निवासी शैलेश कुमार यादव दह फरवरी को मंडलीय अस्पताल में एक्सरे रूम में एक्सरे लेकर बाहर निकल रहा था। तभी जिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड राकेश बाहादुर सिंह निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली, अखिलेश सिंह, भीम सिंह, बीएन यादव,कुछ अन्य सुरक्षा गार्डो ने कमरे में बंद कर जम कर पीटा था। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सुरक्षा कर्मी पीड़त को धमकी दे रहे हैं। वहीं पीड़ित युवक ने मंडलीय जिला चिकित्सालय में तैनात एक ऑर्थो सर्जन डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि ऑर्थो सर्जन डॉक्टर द्वारा उसे पर सुलह समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। डॉक्टर द्वारा कहा जा रहा है कि मामले को आगे ना बढ़ाओ नहीं तो तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल कर दी जाएगी और जो भी जांच आएगी उन जांचों को हम लोगों द्वारा जांच की जाएगी।

एक माह बाद भी इस मुकदमें में कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित बुधवार को पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच कर गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *