*एंबुलेंस में गूंजी किलकारी एंबुलेंस में ही मेडिकल टेक्नीशियन ने कराया सुरक्षित प्रसव*
आजमगढ़ आज दिनांक 22 मार्च 2025 को सुबह 09:15 am पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरवा चिकित्सालय की एंबुलेंस संख्या UP32EG1977 पर एक फुल टाइम डिलीवरी का केस लखनऊ से आईडी प्राप्त हुआ जिसमें केस मिलते ही एंबुलेंस चालक ने एंबुलेंस को तुरंत मरीज के घर लेकर निकल पड़ा मरीज का घर नारायणपुर तरवा आजमगढ़ था एंबुलेंस मरीज के घर पर 09.24 am पर मात्र 9 मिनट में पहुंच गई मरीज का नाम प्रीति पत्नी राजू उम्र 25 वर्ष मरीज को लेकर एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरवा चिकित्सालय के लिए लेकर निकल पड़ी रास्ते में 9:35 am पर मरीज का प्रसव पीड़ा बढ़ने की वजह से एंबुलेंस को ऊंचहुआ नारायणपुर सड़क के किनारे लगाकर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन चांदनी कुमारी ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया प्रीति ने एक कन्या को जन्म दिया यह उनका प्रथम संतान है प्रसव के पश्चात जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरवा चिकित्सालय में भर्ती कराया इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन चांदनी कुमारी और पायलट संतोष कुमार ने बहुत ही साहसिक कार्य किया उनके इस साहसिक कार्य के लिए मरीज के घर वालों ने 102 एंबुलेंस की बहुत ही प्रशंसा की और समय रहते ही उनको एंबुलेंस मिल गया जिससे उनके मरीज का सुरक्षित प्रसव हो सका एंबुलेंस के जिला प्रभारी अजय राय ने एंबुलेंस स्टाफ का बहुत ही सराहना किया और भविष्य में और भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जिला प्रभारी अजय राय ने बताया कि आजमगढ़ जिले में 51- 108 की एंबुलेंस और 52- 102 की एंबुलेंस 24 * 7 निशुल्क सेवा हमेशा आम जनमानस की सहायता के लिए तत्पर है हमारा उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद को समय से एंबुलेंस मिले जिससे उसका समय रहते इलाज संभव हो सके
