भोजपुरी विकास संस्थान एवं बालाजी ट्रस्ट द्वारा श्रीमन मंगलम मैरिज हॉल सिधारी में पूर्वांचल होली महोत्सव का शुभारंभ आचार्य सुधीष्ट नारायण जी द्वारा वैदिक मंत्रो से प्रारम्भ हुआ।जिसमें उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त माननीय श्री दिनेश कुमार सिंह जी,महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति श्री संजीव कुमार शर्मा जी,अपर जिलाधिकारी श्री आजाद भगत सिंह जी, श्रावस्ती मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए.पी. सिंह सदस्य कार्य समिति सदस्य जयनाथ सिंह जी,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह,श्रीमन मंगलम मैरिज हॉल के डायरेक्टर सिद्धार्थ राम सिंह आदितेज ग्रुप के डायरेक्टर आनंद सिंह परिहार,समाजसेवी गोविंद दुबे,महाराणा जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिप्रकाश सिंह मुन्ना, राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह लालजी सिंह गाजीपुर एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित किया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ आजमगढ़ के चर्चित कलाकार विकास सिंह ने सरस्वती वंदना से किया! महुआ टीवी से सोनी सिंह द्वारा होली गीत सुनकर लोगों ने खूब तालियां बजाई!बलिया से प्रिया वर्मा,मध्य प्रदेश से संतोष सांवरिया, गोरखपुर से अरुण संगम आजमगढ़ से ओमकार प्रिंस ने अपने होली गीतों से लोगों को आनंदित किया।वहीं श्री बालाजी ट्रस्ट आजमगढ़ के कलाकारों द्वारा ब्रज की होली राजू राज माही टीम द्वारा पुष्प वर्षा के द्वारा किया गया! शिल्प कला के क्षेत्र में शैलेंद्र सिंह सिद्धार्थ को आजमगढ़ धरोहर सम्मान एवं राठौर उमेश दास को धर्म के क्षेत्र में निस्वार्थ रूप से कार्य करने हेतु आजमगढ़ रत्न पुरस्कार से लोकायुक्त महोदय ने पुरस्कृत किया! विशेष अतिथियों में हरीश पाठक राजबहादुर सिंह रविंद्र पांडे जगदंबा उपाध्याय प्रमोद कुमार सिंह अरविंद मोदनवाल संजय सिंह गुरहथा ,देवनाथ सिंह,आलोक सिंह,प्रदीप मद्धेशिया, युवराज सिंह परिहार समेंदा दिनेश चंद सैनी,विजय यादव,सरजू गोड़,राजन गोड़,रतन शंकर मिश्रा,अनुराग यादव,अशोक सिंह एडवोकेट,अशोक सिंह ओझौली,योगेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, गुड्डू यादव, रणधीर सिंह गुड्डू यादव राकेश यादव,संजीव तिवारी,अनिल सिंह काकन,बलवंत सिंह सोहवल,अभय सिंह,सुनील सिंह,शिवम तिवारी एसएनआरडी पब्लिक स्कूल सिधारी,संतोष सिंह मंटू,राजेश अस्थाना,राजपूत सेवा संगठन से राकेश सिंह अध्यक्ष,शैलेन्द्र सिंह सोनू,सत्या सिंह परिहार,निगम सिंह राहुल सिंह,चंद्रपाल डॉ आदित्य कुमार राजन गोद डॉ वेद प्रकाश सिंह एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शिखा रावत समस्त टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के उपरांत संयोजक राठौर उमेश दास एवं संतोष सिंह समेंदा राष्ट्रीय अध्यक्ष भोजपुरी विकास संस्थान ने समस्त जनपद और पूर्वांचल के अन्य जिलों से आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *