निजामाबाद आजमगढ़ निजामाबाद तहसील सभागार में आज़ गुरुवार को दोपहर एक बजे उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष कि उपलब्धियों का उत्सव अभियान सेवा सुरक्षा व सुशासन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद राय थे और कार्यक्रम का संचालन लालधर यादव जिला मंत्री लेखपाल संघ ने किया है। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि डबल इंजन कि सरकार में लगातार चारों तरफ विकास कार्य हो रहा है । बगैर भ्रष्टाचार के सभी भर्तियां पारदर्शिता के साथ हो रही हैं जिससे प्रतिभावान लोग सरकारी नौकरी पा रहे हैं। किसानों को किसान निधि खाद बीज मुफ्त ट्यूबल विद्युत का मिल रहा है गरीबों को पक्का मकान बनवाया जा रहा है। विकलांग विधवा असहाय पेंशन मिल रही है सुरक्षा के लिए प्रशासन सदैव तत्पर रहता है गुंडा माफिया गिरी समाप्त हो गई बगैर किसी भेदभाव के सबको हर सरकारी सुविधा मिल रही है । इस अवसर पर तहसील प्रशासन द्वारा 22 लाभार्थी को घरोनी प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि के हाथों वितरण किया गया है। पूर्व बार एसोशिएशन अध्यक्ष मनोज राय कहा कि डबल इंजन कि सरकार में लगातार विकास कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि सरकार गरीबों के उत्थान में लगी हुई है।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी निजामाबाद डॉक्टर अतुल गुप्ता पूर्व बार एसोशिएशन के अध्यक्ष मनोज राय , योगेंद्र राय,भाजपा जिला मंत्री सन्तोष गौड़ मंडल अध्यक्ष तहबरपुर पंकज राय दुर्गा चौबे राम प्यारे यादव अशोक सिंह, राकेश पाण्डेय
