जहानागंज नगर पंचायत के समीप रोशनपुर स्थित श्री गौरी शंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वी के एस मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ० प्रियंका मौर्या सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश , श्री शिवपूजन सिंह पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज , सुधीर सिंह शाखा प्रबंधक काशी गोमती ग्रामीण बैंक ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत , लुंगी डांस, सोलो सांग, चंदा चमके, फनी गर्ल्स डांस , ओल्ड एज होम नाटक आदि की बेहतरीन प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं भ्रूण हत्या जैसे प्रेरणादायक नाटक को देखकर समस्त लोग भावुक हो गए। उसके उपरांत विशिष्ट अतिथि रमेश कन्नौजिया सहित अन्य लोगों ने वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया उसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

मुख्य अतिथि ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उपप्रबंधक कमलाकर सिंह प्रधानाध्यापिका मंजू सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता रंजू सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *