




इंदारा।पूरब शिव मंदिर अदरी नगर पंचायत स्थित शनिवार की शाम अखण्ड भारत के शौर्य सम्राट अशोक की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने सम्राट अशोक को महान बताते हुए उनके कृतित्व व व्यक्तित्व का जमकर बखान करते हुए समाज के प्रति किए गए योगदान की चर्चा की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व महान कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि सम्राट अशोक मौर्य वंश के महान शासक थे। शांति, अहिंसा और बौद्ध धर्म के प्रचारक के रूप में उनकी ख्याति भारत ही नहीं पूरे विश्व में रही है। इस अवसर पर नरसिंह मौर्य, सुभाष मौर्य, राम अनुज मौर्य, महेंद्र प्रसाद मौर्य, रजनीकांत मौर्य, संतोष मौर्य, ऋषिराज, शैलेंद्र मौर्य, राहुल मौर्य, अनिल मौर्य, लक्ष्मण मौर्य, सुधीर मौर्य, सुधीराम आनंद, आजाद मौर्य, सभासद सतीश मौर्य, हरिकेश, प्रिंस मौर्य, अजीत मौर्य आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमलेश निगम ने किया।
