इंदारा।सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुढा़वे गांव निवासी संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय सूरत राम उम्र 45 वर्ष का मंगलवार की सुबह अपने घर के आंगन में लगे ग्रील से साड़ी के फंदा के सहारे लटका दिखा। मौके पर पहुंची सरायलखंसी थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक आजमगढ़ के बिलरियागंज के पीआरबी 112 नम्बर का डाईबर बताया जा रहा है। पत्नी व बच्चों का रोते रोते बुरा हाल।मिली जानकारी के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुढा़वे गांव निवासी संजय कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई सीता राम व श्री राम सभी अलग-अलग रहते थे। सबसे छोटा संजय कुमार 2003 में पुलिस में भर्ती हुआ था।वह इस समय छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। मंगलवार को वह अपने डियूटी पर आजमगढ़ जाने वाला था।पत्नी सुनीता अपने चार बच्चों जागृति 18 वर्ष,निधी 11 वर्ष, सर्वेश 15 वर्ष,व आदर्श 10 वर्ष के साथ मायके उसरी बुर्जुग थाना दोहरीघाट गई हुई थी।घर पर संजय अकेले ही था। मंगलवार की सुबह संजय का शव मकान के आंगन में रोशनी के लिए लगे ग्रील से साड़ी के फंदे के सहारे लटका दिखा ।ग्रामीणों ने इसकी सूचना मंगलवार की सुबह 10 बजे सरायलखंसी थाना को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व फारेसिगं टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक के पत्नी सुनीता व बच्चों को रोते रोते बुरा हाल है। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष सरायलखंसी ने बताया कि शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया दिया है। मामले में छानबीन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *