रोशनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई चिकित्सा सुविधाएं

आजमगढ़। सराय मंदराज में HMPS स्कूल के बगल में स्थित रोशनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रा. लि. का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन, बाल रोग, स्त्री रोग और हड्डी रोग विभाग सहित कई चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की गई है।

अस्पताल में गंभीर मरीजों के उपचार के लिए ICU, NICU, वेंटिलेटर, BiPAP, पैथोलॉजी और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।

अस्पताल में डॉ. ए.के. जैसवारा, एमबीबीएस, एमडी (पीडियाट्रिक) नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही डॉ. राजेश कुमार यादव (एमडी) का नाम भी अस्पताल से जुड़ा है।

रोशनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे मरीजों को उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख न करना पड़े।

पता: HMPS स्कूल के बगल में, सराय मंदराज, आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *