ब्यूरो विहार

राजपुर, 14 अक्टूबर 2025

बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा राजपुर प्रभारी श्री सरोज राम साधु ने की, जबकि संचालन जिला सचिव विधानसभा राजपुर श्री बंश नारायण राम एवं अम्बेडकर संघ राजपुर के श्री संजय राम ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में राजपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी श्री लाल जी राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बैठक को सफल बनाने में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रणजीत राय की सक्रिय भूमिका रही।

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से

जय प्रकाश राम, दिनेश राम, सुरेश राम, पप्पू राम, रणजीत राम, मोनीब राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कल नामांकन, कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील

बैठक में जानकारी दी गई कि कल दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को श्री लाल जी राम अपना नामांकन एस.डी.ओ. ऑफिस, बक्सर में करेंगे। इस अवसर पर हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

इसी के साथ कल ही श्री अभीमन्यु कुशवाहा भी बहुजन समाज पार्टी से बक्सर विधानसभा क्षेत्र में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *