भदौरा, उत्तर प्रदेश।

18 नवंबर 2025 को भदौरा तहसील में एसी/एसटी लागू कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री राम अवध राय ने की तथा संचालन श्री कामेश्वर राजभर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनीला राजभर रहे। बैठक में समाज के विकास, अधिकारों की रक्षा तथा एसी/एसटी के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ता गण में शामिल रहे:

श्री गुलाब राजभर, श्री रणजीत राजभर, श्री किशनानंद राजभर, श्री परशुराम राजबंशी, श्री रणजीत राय (बिहार), श्री किशन मुरारी राजभर, श्री राम नारायण राजभर (गाज़ीपुर), श्री प्रदीप राजभर, ग्राम प्रधान भदौरा राधेश्याम राजभर, पूर्व प्रधान तथा क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक।

कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी बिहार प्रदेश महासचिव श्री रणजीत राय की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। बैठक के अंत में वक्ताओं ने कहा कि समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई संगठनबद्ध होकर ही लड़ी जा सकती है।

कार्यक्रम “जय भीम” के नारों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *