आजमगढ़। संवाददाता।

एकादशी के शुभ अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला अधिकारी के आदेशानुसार जनपद के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

शनिवार, 1 नवंबर 2025 को सहायक विकास अधिकारी पंचायत की देखरेख में ग्राम पंचायत एकरामपुर में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने नाले और नालियों की सफाई करते हुए रोड पर जमा मिट्टी को हटाया।

सफाई कर्मियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता से न केवल गांव सुंदर बनते हैं, बल्कि बीमारियों पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है।

“मेरा जनपद, मेरा ग्राम पंचायत, स्वच्छ रहे, सुंदर रहे” के संदेश के साथ सफाई कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

सफाई अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, मनोरमा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत  एकरामपुर, विकासखंड  पल्हनी, जनपद  आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *