जनपद आजमगढ़ में “यातायात माह – नवम्बर 2025” का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, में किया गया।

इस अवसर पर डॉ0 अनिल कुमार द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

यातायात माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा, नियम पालन एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ पूरे माह संचालित की जाएंगी, जिससे नागरिकों में यातायात अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़े।

*आजमगढ़ पुलिस की अपील:-*

👉 सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें — सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुँचें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *