आज़मगढ़।संवाददाता न्यूज़।।

नगर के प्रमुख महाविद्यालय डी0 ए0 वी0 पी0 जी0 कॉलेज के शिक्षक संघ कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को चुनाव अधिकारी प्रो0 सुजीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया, चुनाव अधिकारी प्रो0 सुजीत ने बताया कि बाइलॉज में वर्णित प्रक्रिया के अनुसार शनिवार को गूगल फार्म के द्वारा निश्चित अवधि में विहित पदों के लिए नामांकन आमन्त्रित किये गए, समय समाप्ति पर उपाध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर एक नामांकन दाख़िल हुआ, पर्चा वापसी के लिए गए दिए समय के अन्दर डॉ0 सुरेंद्र कुमार यादव द्वारा स्वेच्छा से पर्चा वापस लेने पर एक ही प्रत्याशी उपाध्यक्ष के लिए भी बचा रह गया।

निर्धारित समय के अंदर ही वैध प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव अधिकारी ने करते हुए सभी पदों पर एक ही प्राप्त वैध नामांकन प्राप्त डॉ0 पंकज सिंह को अध्यक्ष, अवनीश राय को महामंत्री,दुर्गेश सिंह को उपाध्यक्ष, रानू सिंह को सहमंत्री और डॉ0 नीतू राय को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।

चुनाव अधिकारी ने शिक्षकों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए शिक्षक,शिक्षार्थी और शिक्षा के हित में सदा काम करने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रो0 अनिल कुमार, प्रो0 गीता सिंह, प्रो0 राकेश यादव,प्रो0 सौम्य सेनगुप्ता, प्रो0 प्रकाश चन्द, प्रो0 अरुण सिंह, डॉ0 सुरेंद्र कुमार यादव,डॉ0 राजेश कुमार, डॉ0 अमित सिंह,डॉ0 शैलेन्द्र यादव,डॉ0 सुधांशु,डॉ0 गौरव कुमार एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *