बिलरियागंज विकासखंड में सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम आशीष सिंह को भव्य विदाई सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित
आजमगढ़। संवाददाता।
विकासखंड बिलरियागंज के सभागार में शुक्रवार को सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री राम आशीष सिंह के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें माला पहनाकर, प्रतीक चिन्ह और श्रीराम-जानकी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावुक हुए श्री राम आशीष सिंह ने कहा कि
“अपने पूरे सेवाकाल में मैंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया। किसी को निराश नहीं किया। आप सभी के स्नेह और सम्मान से मैं अभिभूत हूं। अब सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा ही मेरे जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य रहेगा।”
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुरेश मौर्य, ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव, सेवानिवृत्ति सहायक विकास अधिकारी अमरजीत सिंह जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ग्राम विकास संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय, ग्राम पंचायत अधिकारी कमलेश प्रजापति, अशोक प्रजापति, ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रतिनिधि, पंचायत संघ के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकार नाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला संगठन मंत्री अखिलेश कुमार यादव, संगठन मंत्री जनार्दन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, रामप्यारी, संदीप चौहान, संजय कुमार, विनोद यादव, विजय चौहान, मुकेश कुमार, पारस यादव, रामसिंगर, लालता प्रसाद, राममुकुट चौहान, प्रदीप कुमार, बृजेश कुमार सहित विकासखंड बिलरियागंज के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में हुआ तथा पूरे सभागार में सम्मान और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
दिनांक: 31 अक्टूबर 2025 स्थान: विकासखंड बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
