आज़मगढ़। बहुजन समाज पार्टी नगर निकाय संगठन के तत्वाधान में जिला कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल प्रभारी माननीय हरिश्चंद्र गौतम उपस्थित रहे, जबकि संचालन माननीय चेतई राम ने किया।

बैठक में आगामी निकाय चुनावों की रणनीति, संगठन विस्तार तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विशेष चर्चा की गई। इसी क्रम में संगठन को मज़बूत करने एवं बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से बसपा कार्यकर्ता तरुण कुमार श्रीवास्तव को नगर क्षेत्र में वोटर लिस्ट सुधारने और समर्थकों के नाम आवश्यक रूप से मतदाता सूची में जोड़वाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि—

“वर्तमान समय में सबसे महत्वपूर्ण कार्य वोटर लिस्ट को सही कराना है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह बूथ-बूथ जाकर लोगों को जागरूक करे और आवश्यक प्रपत्रों एवं पहचान पत्रों की जानकारी देकर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़वाए।”

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब अधिक से अधिक लोग मतदाता सूची में शामिल हों और सही जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए। इसी उद्देश्य से सभी पदाधिकारियों को तुरंत सक्रिय होने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से ओमकार शास्त्री, विनोद चौहान, चेतई राम, रामजन्म मौर्य, अरुण सिंह, अनवर आज़मी, मनोज यादव, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, रंजीत चौहान, तिलकधारी, संजीव कुमार गौतम, मोहम्मद कैश खान, अमित, सतपाल सहित नगर निकाय संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई तथा सभी ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *