आगामी 26 नवंबर (संविधान दिवस) के अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास मेमोरियल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट, बैठौली शाहगढ़, आजमगढ़ द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम S. Polyclinic, मऊ रोड, शाहगढ़–आज़मगढ़ के सहयोग से सम्पन्न होगा।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा भारतीय संविधान की पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा, ताकि लोग अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझ सकें।

कार्यक्रम के दौरान संविधान के इतिहास, महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों पर वक्ताओं द्वारा चर्चा की जाएगी। ट्रस्ट सदस्यों ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश की दिशा निर्धारित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे जानना और समझना हर नागरिक का उत्तरदायित्व है।

सभी क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में 26 नवंबर को उपस्थित होकर इस जनजागरूकता पहल का हिस्सा बनें।

संत शिरोमणि गुरु रविदास मेमोरियल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट, शाहगढ़, आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *