दिल्ली/आजमगढ़।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर देशभर के कर्मचारी बड़ी संख्या में दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकत्र हो रहे हैं। विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से पहुँचे हजारों कर्मचारियों का यह जनसैलाब सरकार से पुरानी पेंशन (OPS) बहाल करने की एकजुट मांग कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक बुढ़ापे का सहारा बनी पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ से भी भारी संख्या में कर्मचारी एवं शिक्षक दिल्ली पहुँच रहे हैं। कैफियात एक्सप्रेस से आजमगढ़ के शिक्षक, कर्मचारी, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री ओंकारनाथ, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार, श्री चंद सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि दिल्ली रवाना हुए।

कर्मचारी अटेवा (ATEWA) बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। सभी का एक ही संकल्प है

“ओपीएस लागू करवाना है… अपने हक की लड़ाई लड़नी है।”

आजमगढ़ से बड़ी संख्या में शामिल हुए कर्मचारियों ने नारा लगाया

“चलो चले दिल्ली, अपने हक की लड़ाई के लिए… जय युवा, जय अटेवा!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *