आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत आज आजमगढ़ मंडल में ड्रा एवं उपहार चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय आयुक्त, आजमगढ़ मण्डल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मा० दिनाश प्रताप सिंह ने उपस्थित होकर किसानों को प्रोत्साहित किया।

राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों के कल्याण, पारदर्शी चयन प्रक्रिया तथा कृषि क्षेत्र में प्रोत्साहन को प्रमुखता दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे और चयनित किसानों को उपहार प्रदान किए गए।

राज्य सरकार द्वारा लागू इस योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों व संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाना है, जिससे वे उत्पादन क्षमता को बेहतर कर सकें।

राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद

आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *