108 एंबुलेंस ने गोल्डेन हॉर्स में ही पहुंचाया अस्पताल

आजमगढ़ संवाददाता

कल शाम लगभग 4:00 बजे बलरामपुर चौराहे पर कार और दूसरी तरफ से आ रही बाइक आपस में टकरा गई जिससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आस पास के लोग मौजूद तुरंत 108 को कॉल किया मौके पर तत्काल पहुंची 108 एम्बुलेंस संख्या UP32FG0550 तीनों मरीज को एंबुलेंस मे शिफ्ट करके तुरंत जिला मंडली चिकित्सालय के लिए निकल दिया एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन गुंजन कनौजिया और पायलट अशोक चौरसिया ने एंबुलेंस मे तत्परता से प्राथमिक उपचार देते हुए जिला मंडली चिकित्सालय आजमगढ़ में भर्ती कराया जहां पर तीनों का इलाज चल रहा है घायलों में हकीम 42, वर्ष इदरीश 48 वर्ष और जमरूल निशा 35 वर्ष सभी खतरे से बाहर है 108 एंबुलेंस सेवा निरंतर जिले में समय से घायलों को अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचा रही है जिला प्रभारी अजय राय ने बताया कि जिले में 108 की 51 एंबुलेंस और 102 की 52 एंबुलेंस 24 * 7 आम जनमानस की सेवा में निशुल्क कार्यरत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *