मुबारकपुर आजमगढ़

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत लोगों को लाभान्वित करने के लिए इन दिनों पूरी तरह से उपभोक्ताओं को जागरूक करने में विभाग लगा हुआ है।

संवाददाता शरफुद्दआज़मी

यह योजना उपभोक्ताओं के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। जिसको लेकर विभाग के द्वारा घर घर इस योजना कि जानकारी दी जा रही है।

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राधेश्याम यादव, उपखंड अधिकारी अजय कुमार यादव,अवर अभियंता अनिल कुमार यादव, बजरंग सिंह के नेतृत्व में रविवार को शाह मोहम्मदपुर में एक कैंप का आयोजन किया गया। और लोगों को सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली छुट की जानकारियां साझा की गई। श्री यादव ने बताया कि दिसंबर माह में संपूर्ण ब्याज और मुल धन से 25% कि छुट की व्यवस्था की गई है। सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।अगर उपभोक्ता सरकार द्वारा इस योजना का लाभ नहीं उठाएंगे तो आने वाले समय में उसे अधिक बिलों के भुगतान करने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

इस कैंप के माध्यम से दर्जनों लोगों के बिलों को ठीक करने के साथ ही ₹100000 लाख की राजस्व वसूली भी विभाग द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बजरंग सिंह,बलराम प्रजापति, संतोष कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *