07 दिसम्बर 2025, जनपद आजमगढ़

संवाददाता – शरफुद्दीन आज़मी

आजमगढ़ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी अभियान के तहत एक और उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 138 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है, सफलतापूर्वक बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में फरवरी 2024 से लगातार यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिसके आधार पर सीसीटीएनएस टीम फोन की खोज और बरामदगी का कार्य करती है।

पुलिस के अनुसार नवंबर 2025 में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से जनपद में खोए हुए कुल 138 एंड्रॉइड फोन ट्रेस किए गए। आज दिनांक 07 दिसंबर 2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में इन सभी बरामद मोबाइल फोन को पहचान के बाद उनके स्वामियों को सौंप दिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार,

पिछले 21 महीनों में कुल 2583 मोबाइल फोन बरामद

जिनकी कुल कीमत लगभग 6 करोड़ 41 लाख रुपये

वर्ष 2025 में अब तक 1332 मोबाइल फोन वापस किए जा चुके हैं

यह उपलब्धि आजमगढ़ पुलिस की तकनीक-आधारित कार्यशैली और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस का यह प्रयास गुमशुदा मोबाइल की शिकायत करने वाले सैकड़ों लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *