मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से आज़मगढ़ पहुंचे। उतरते ही अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद मुख्यमंत्री सीधे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे, जहाँ एसआईआर को लेकर मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री ने आज़मगढ़, मऊ और बलिया जिलों के जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं तथा एसआईआर संयोजकों के साथ एसआईआर से जुड़े सभी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। लगभग एक घंटे तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने मंडल में चल रहे एसआईआर कार्यों की प्रगति का बारीकी से आकलन किया और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक में तीनों जिलों के डीएम, एसपी, मंडल स्तर के अधिकारी, मंडल एसआईआर प्रभारी प्रदेश मंत्री शिवभूषण सहित सभी जिला प्रवासी, जिले के प्रभारी, एसआईआर संयोजक, सांसद, विधायक, एमएलसी एवं वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी रहे नेता भी मौजूद रहे। इसके अलावा सभी विधानसभाओं के BLA भी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने मंडल में एसआईआर की रफ्तार, उसकी कार्यशैली और प्रगति की वस्तुनिष्ठ समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री की इस उच्चस्तरीय बैठक को एसआईआर के प्रभावी क्रियान्वयन और मंडल में विकास कार्यों की गति बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *