आजमगढ़। नरौली पुल के पास बस स्टैंड तिराहे पर स्थित द इंडिया फैमिली रेस्टोरेंट का आज भव्य उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुखराम यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत ढोल–नगाड़ों की धुन पर मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत से हुई।

मुख्य अतिथि मुखराम यादव ने रेस्टोरेंट के विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखकर उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर के इस व्यस्त क्षेत्र में एक ऐसे रेस्टोरेंट की आवश्यकता थी जहां परिवार के साथ बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया जा सके। उन्होंने बताया कि यहां वेज और नॉनवेज दोनों तरह के फास्ट फूड और भोजन उपलब्ध हैं।

जिसने फास्ट फूड में

चाऊमीन, पनीर चिल्ली, फ्राइड राइस, मशरूम फ्राइड राइस, पनीर बिरयानी, पुलाव, सैंडविच, मंचूरियन, बर्गर, पकौड़ा, पराठा आदि। उपलब्ध है वही भोजन में दाल, रोटी, तंदूरी रोटी, मटर पनीर, पनीर दो प्याज़ा, शाही पनीर, दाल–चावल, चाट, समोसा आदि भोजन है तो वही

नॉनवेज मेंचिकन, मटन सहित अन्य व्यंजन। उपलब्ध है

रेस्टोरेंट के मालिक प्रशांत सिंह और संचालक सचिन यादव ने बताया कि उनका प्रयास है कि आजमगढ़ के लोगों को कम बजट में स्वादिष्ट और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा—“एक बार द इंडिया फैमिली रेस्टोरेंट, नरौली पर जरूर आएं और हमें सेवा का अवसर दें।”

उद्घाटन समारोह में कालिका यादव, विवेक यादव, राजा वर्मा, रोहित वर्मा, मोहम्मद कैफ, श्रवण वर्मा, विजय सिंह, विक्की वर्मा, नजरूल, प्रदीप, सुनील, सहदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *