आजमगढ़।

आज दिनांक 4 जनवरी 2026 को पंचायत विभाग से सेवानिवृत्त हुईं मंजू उपाध्याय जी के सम्मान में जनपद आजमगढ़ स्थित गोल्डन फॉर्चून होटल में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने मंजू उपाध्याय जी के सरल, सौम्य एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व की मुक्त कंठ से सराहना की। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने अपने मधुर व्यवहार और सशक्त वाणी से सभी के दिलों पर राज किया। विभागीय सेवा की पहली पारी पूर्ण होने पर सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं पारिवारिक जीवन की दूसरी पारी के लिए ईश्वर से मंगलकामनाएं कीं।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत विभाग से सेवानिवृत्त ऑडियो पंचायत संघ के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह जी को नववर्ष के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकार नाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, विपिन कुमार चौबे, जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, संजय कुमार यादव, अशोक प्रजापति, कार्यालय सचिव अशोक कुमार सहित विकास भवन के कई कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह सौहार्द, सम्मान और भावनात्मक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *