आजमगढ़।

स्वर्गीय पण्डित विजय नारायण त्रिपाठी की पुण्यतिथि के अवसर पर 05 जनवरी 2026 को समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश की गई। इस अवसर पर स्वर्गीय पण्डित विजय नारायण त्रिपाठी की स्मृति में ओ.पी.डी. सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क रखी गईं, जिससे बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिला।

स्वर्गीय पण्डित विजय नारायण त्रिपाठी, आर.बी. त्रिपाठी के पिता एवं मनीष त्रिपाठी के दादा थे। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि स्वर्गीय पण्डित विजय नारायण त्रिपाठी समाजसेवा, संस्कार और मानवीय मूल्यों के प्रति सदैव समर्पित रहे। उन्हीं की स्मृति में परिवार द्वारा यह सेवा कार्य किया गया, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

निःशुल्क ओ.पी.डी. सुविधा और कंबल वितरण से जरूरतमंदों को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

पुण्यतिथि के अवसर पर परिवारजन, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *