ब्यूरो रिपोर्ट अनिल कुमार

परिजनों ने मृतक का शव भारत लाने के लिए शासन प्रशासन से लगाई गुहार

मिली जानकारी के अनुसार थाना व तहसील निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के क्षेत्र के कोतवालीपुर गांव निवासी भरत राम पुत्र बाबू नंदन उम्र पचपन वर्ष यह छ वर्ष पूर्व रोजी-रोटी कमाने के लिए अरब देश किसी कंपनी में सऊदी अरब गए थे जिनका चौबीस अक्टूबर दोहजर तेईस को हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई गांव के परिचितो द्वारा घर पर मौत की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। मृत्यु हुए दो महीना बीत गया अभी मृतक का शव भारत नहीं आया मृतक के दो पुत्र धर्मवीर व सुशील  पुत्री प्रीति है मृतक के अरबी से परिजनों द्वारा बात करने की कोशिश की जाती है तो अरबी बात करने पर राजी  ही नहीं है और कभी बात भी करता है तो नए-नए कागजों की मांग करता है जो परिजनों द्वारा दिया जा रहा है लेकिन मृतक के शव को अरबी द्वारा नहीं भेजा जा रहा है मृतक के बड़े पुत्र धर्मवीर  द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया, प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री ,पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद ,विदेश मंत्रालय को पत्रक के द्वारा ज्ञापन देकर अनुरोध किया है कि हमारे पिता भरत राम का शव भारत लाया जाए इस मौके पर  मृतक  की पत्नी संगीता, माता प्रभावती देवी, राम बरस, छोटा भाई हंसराज, चाचा जय नंदन राम, ज्ञानचंद ,रामसमुझ, जोगिंदर, छोटा भाई मनीष, अभिषेक, तन्नू ,इस्रावती ,कमला देवी ,रेखा ,सरिता, रवीना, प्रेमशिला, विभावती, धर्मवीर ,सुशील ,प्रीति सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *