आजमगढ़ : महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के तत्वाधान में

महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर वैश्य समाज ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण व कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस 30 जनवरी के अवसर पर सर्व समाज के तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर सर्व समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर तथा कैंडल जलाकर बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरे परिसर में शांति, सद्भाव और अहिंसा के संदेश की गूंज देखने को मिली।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके संघर्ष और देश को स्वतंत्रता दिलाने में उनके योगदान को याद किया। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना स्वतंत्रता संग्राम के समय था। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बापू के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाएं।

श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ जिला अध्यक्ष भरत मद्धेशिया समाजसेवी विनय प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, , संदीप गांधी नेहाल (कवि), अनिल गुप्ता, श्रीचंद गुप्ता एडवोकेट, अभिषेक गुप्ता, संजय निषाद, संदीप गुप्ता, विवेक गुप्ता, पवन मद्धेशिया, आनंद मौर्या, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अजय यादव, संदीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को नमन किया गया और सभी ने यह संकल्प लिया कि वे गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में भाईचारा, सद्भाव और अहिंसा को बढ़ावा देंगे। इस अवसर पर सर्व समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों तक गांधी जी के विचारों को पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *