आजमगढ़।

भारत सरकार की टीम द्वारा तमसा नदी के घाटों के निरीक्षण को देखते हुए जनपद में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के आदेश क्रम में एवं जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर तमसा नदी के राजघाट, हथिया पुल, बाग लखराव और भवानी मोड़ के नीचे नदी किनारे व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई जा रही है।

अभियान के तहत नदी के किनारे फैले कचरे को हटाया गया तथा घाटों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार सफाई करते हुए आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, जिससे रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके और नदी का जल स्वच्छ बना रहे।

शनिवार, 31 जनवरी 2026 को ग्राम प्रधान की देखरेख में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य तमसा मां के जल को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाए रखना है। सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जगह-जगह साफ-सफाई की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान, राजबहादुर चौधरी, अनिल मौर्य, वीरेंद्र कुमार, सुनील यादव, रामबचन, कमलेश कुमार, जागृति प्रसाद, विनोद कुमार, अब्दुल बिट्टू, नर्मदा गॉड, अनुराधा सोनी, मोहम्मद असलम, श्रीकृष्ण यादव, एहसान जान, मोहम्मद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अभियान राजघाट, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़ में संचालित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *