आजमगढ़। होली के त्यौहार को देखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंडों की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की जा रही है।

मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए हाट-बाजार, टोला-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर झाड़ू लगाकर कचरा हटाया जा रहा है तथा नालियों की सफाई की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपील की जा रही है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, जिससे रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।

इसी क्रम में 2 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत मुंडा, विकासखंड पल्हनी में ग्राम प्रधान की देखरेख में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया और नालियों की सफाई की गई। शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, रागिनी देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *