जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ एवं जिला खेल कार्यालय आजमगढ़ द्वारा आयोजित U20 पुरुष एवं महिला वर्ग जिला कुश्ती प्रतियोगिता* दिनांक : 7 मार्च 2026 दिन : शनिवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में कराया जाएगा जिसका वजन सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा और दोपहर 12:00 बजे कुश्ती प्रारम्भ होगी।

जिला कुश्ती संघ सचिव प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि फ्रीस्टाइल एवं महिला वर्ग में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा और चयनित पहलवान आगामी *U20 पुरुष / महिला राज्य कुश्ती प्रतियोगिता वाराणसी में* 1 अप्रैल से 3 अप्रैल 2026 तक होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे

 

नोट – वजन में 1 किलो की छूट दी जाएगी

2006 से 2008 (18 से 20 वर्ष)2009(17 वर्ष) वाले खिलाड़ी चिकित्सा और माता पिता के प्रमाण पत्र के साथ भाग लेंगे आयु और अधिवास का सत्यापन आधार कार्ड पासपोर्ट के द्वारा किया जाएगा।

इच्छुक पहलवान स्टेडियम आजमगढ़ में आकर अपने वजन के साथ एंट्री कराकर चयन में भाग ले सकते हैं।

प्रत्येक भाग लेने वाले खिलाड़ी को एंट्री कराते समय ~

1. एंट्री फार्म – निःशुल्क

2. मान्य आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रतियों के साथ

4. एक पासपोर्ट साइज फोटो

संपर्क सूत्र – सत्यवान यादव (संयुक्त सचिव) 09451512349

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *