गायब बेटे की राह निहार रही मां की आंखें, स्वजन बेहाल

(संवाददाता हामिद अली गोंडा)

15 दिन पूर्व आनंदनगर चौराहे से गायब हुए अंग्रेज की नहीं हो पाई तलाश

(मोतीगंज) गोंडा : सिंगारीपुरवा डुढ़ाव निवासी अंग्रेज वर्मा

आनंदनगर चौराहा आया था, जहां से वह गायब हो गया। 22 फरवरी से लापता हुए

बेटे की तलाश में मां मुन्नी देवी की आखें अब भी उसकी राह निहार रही हैं

जबकि पिता मुन्नालाल वर्मा भटक रहे हैंं। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी तो दर्ज

कर ली है लेकिन,उसे अब तक खाेज नहीं पाई है जबकि अपने बेटे के साथ अनहोनी

को लेकर स्वजन परेशान हैंं।

 

मुन्नालाल बताते है कि उनका बड़ा बेटा अंग्रेज किसी कार्य से आनंदनगर

चाैराहा आया था, जहां से वह घर नहीं लौटा। वह थोड़ा मंद बुद्धि का है और

हकलाने की समस्या के कारण साफ बोल भी नहीं पाता है। इसलिए आशंका है कि

उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। थाने पर तहरीर दी थी, जिस पर मोतीगंज

पुलिस ने मुकदमा तो कर लिया लेकिन, उसे खोजबीन कराना उचित नहीं समझा। 15

दिन के बीच में सिर्फ एक बार पुलिस ने फोन किया था तब से कोई खबर नहीं

ली। मोतीगंज के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि अंग्रेज के

गायब होने की जानकारी है। वह मंद बुद्धि का है, कुछ दिन में खुद ही वापस

आ जाएगा। अभी होली में व्यस्तता थी। फुरसत मिलते ही टीमें गठित कर उसकी

तलाश शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *