आजमगढ़:

अटेवा के कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार 15 मार्च 2026 को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सोनकर के भाई के बहूभोज कार्यक्रम में पहुंचकर अमरूद का पौधा लगाया गया और सरकार से पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग की गई।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि संगठन के लोग शादी-विवाह, बहूभोज व श्रद्धांजलि जैसे कार्यक्रमों में पहुंचकर पौधारोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन की मांग को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती, तब तक यह आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।

अटेवा के संगठन मंत्री शिक्षक मनोज कुमार मौर्य ने कहा कि कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन ही है, इसलिए सरकार को इसे जल्द बहाल करना चाहिए। वहीं जिला महामंत्री ओंकारनाथ ने कहा कि देश की सेवा करने वाले जवानों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होनी चाहिए।

इस अवसर पर गुलाब चौरसिया, सुनील सिंह, मुलायम यादव, रामप्यारे, बृजेश चौहान, महेंद्र शर्मा, मुरारी यादव, कांता सोनकर, मनोज सोनकर, राजन कुमार सोनकर, कृष्ण कुमार प्रजापति समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संजय कुमार सोनकर ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *