आजमगढ़:जनपद के बलरामपुर क्षेत्र में 15 मार्च 2026 को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सोनकर के छोटे भाई के बहुभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वर-वधू को मालसीरी का पौधा भेंट कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में सदर विधायक Durga Prasad Yadav सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला संगठन मंत्री अखिलेश कुमार यादव, कार्यालय सचिव सुनील सिंह, संगठन मंत्री जनार्दन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह सहित क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *