आजमगढ़। खादी ग्राम उद्योग विभाग की ओर से 27 मार्च 2026 को हरिऔध कला केंद्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार पाठक मौजूद रहे।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम उद्योग विभाग के अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को भी प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
इसके अलावा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें भी प्रतीक चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने ग्रामीण विकास, स्वच्छता और जनसेवा में योगदान देने वालों की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह में जनपद के कई गणमान्य लोग और अधिकारी मौजूद रहे।
