आजमगढ़।“अपनी अच्छाई को साबित न कीजिए, अगर आपके किरदार में दम होगा तो वक्त खुद आपकी कीमत लोगों को बता देगा”—इसी संदेश के साथ जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन को गति दी जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंडों की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को विकासखंड पल्हनी के ग्राम पंचायत सराय मनराज में सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की सफाई, कचरा हटाने और झाड़ू लगाकर गांव को स्वच्छ बनाने का कार्य किया गया।
अभियान का उद्देश्य इस समय फैल रहे विभिन्न संक्रामक रोगों पर नियंत्रण पाना है। अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छता ही स्वास्थ्य का मूल आधार है और इसे जन-जन तक पहुंचाना बेहद जरूरी है।
सफाई अभियान के दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, नर्मदा गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जनपद में इसी तरह निरंतर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि बीमारियों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
