आजमगढ़, 17 अप्रैल 2026
जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व ग्राम चकगोरया में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में व्यापक साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया।
अभियान के तहत नालों की सफाई, घास की कटाई, झाड़ू लगाकर कचरा निस्तारण तथा दवाओं का छिड़काव किया गया। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि वे अपने घरों और आसपास नियमित साफ-सफाई रखें, जिससे मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया आदि के प्रकोप से बचा जा सके।
अभियान के दौरान “हम सब ने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है” के नारे के साथ स्वच्छ ग्राम पंचायत और स्वच्छ जनपद बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
🗣️ संदेश:
यदि जीवन में सुकून चाहते हैं तो अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
