ग्राम पंचायत एकरामपुर सहित सभी गांवों में सफाई, दवा छिड़काव और जनजागरूकता अभियान तेज
आजमगढ़। स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए विकासखंड पल्हनी के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में 5 मई 2026 को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान सहायक विकास अधिकारी पंचायत जय सिंह के निर्देश पर संचालित किया गया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा जगह-जगह नालियों की सफाई, कचरा हटाने, झाड़ू लगाने और दवा के छिड़काव का कार्य किया गया।
वर्तमान में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ग्राम पंचायत एकरामपुर में घास की कटाई, सफाई अभियान और चुना छिड़काव कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
“हम सब ने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है” के नारे के साथ कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, महेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक रहें।
