आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं पूर्वांचल जन मोर्चा वं अखिल भारतीय ठठेरा कसेरा ताम्रकार महासभा के संयुक्त तत्वाधान में महामहिम पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह साहब का 110 वां जयंती समारोह को चेतना दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम मोर्चा कैंप कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड आजमगढ़ उत्तर प्रदेश पर कार्यक्रम संपन्न हुआ
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी राजेश विश्वकर्मा राज एवं संचालन जिलाध्यक्ष मोर्चा पुष्पा गौतम ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महासभा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक एवं प्रदेशध्यक्ष रालोजपा उत्तर प्रदेश शिवमोहन शिल्पकार द्वारा महामहिम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि द्वारा उनके जीवन पर चर्चा करते हुए लोगों से उनके विचारधारा पर चलने का आवाह्न किया और सामाजिक गतिविधियों पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि जातिगत जैसी कूटनीतियों को समाप्त करने की आवश्यकता है और कहा कि महामहिम देश के सातवें राष्ट्रपति थे सिख धर्म के विद्वान वह पंजाब के मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री वह रक्षा मंत्री रहते हुए देश का सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद से सुशोभित हुए अपनी इच्छा शक्ति सत्य निष्ठा के राजनीतिक कठिन रास्तों को पार करते हुए देश के विभिन्न पदों पर गौरवमई होते हुए देश की सेवा किया इनका जन्म 5 मई 1916 को ब्रिटिश हुकूमत में पंजाब प्रांत फरीदकोट से 4 किलोमीटर दूर संधवान ग्राम में हुआ था इनके पिता का नाम किशन सिंह था जब वह 11 माह के थे उनकी माता इनदर कौर का निधन हो गया देश का प्रेम उनके रगों में कूट-कूट कर भरा हुआ था उन्होंने मात्र 15 वर्ष की आयु में ही ब्रिटिश सरकार एवं सामंती ताकतों के खिलाफ काम कर रही अकाली दल की सदस्यता ले ली 1938 में प्रज्ञा मंडल नामक एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया जो भारतीय कांग्रेस से साथ मिलकर ब्रिटिश विरोधी आंदोलन किया करती थी जिसकी वजह से कई बार जेल गए और उन्हें 5 वर्ष की सजा सुनाई गई इन्हीं सब संघर्षों के कारण इनका नाम बदलकर जैलसिंह रख दिया गया 25 दिसंबर 1994 को एक कार दुर्घटना होने से उनका निधन हो गया अपने हक अधिकारों के लिए महामहिम के मार्गों पर चलना पड़ेगा और सामाजिक-आर्थिक के साथ राजनीतिक पहलुओं से होकर गुजरना होगा चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े एक जुटता का परिचय देना अति आवश्यक है इसी क्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने अध्यक्ष की भाषण में राजेश विश्वकर्मा राज ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार अपनी नीति और नैतिकता पूरी तरह से भूल चुकी है अभी बहुत जल्दी ही उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक कमजोर गरीब विश्वकर्मा परिवार की लड़की की हत्या होने के बावजूद भी सरकार को शर्म नहीं आई जातिगत स्थिति को मजबूत करते हुए सामाजिक ताना-बाना बिगड़ने का काम किया भारतीय जनता पार्टी का चहेता आशुतोष सिंह उर्फ आशु की घिनौनी हरकत से समाज में आक्रोश व्याप्त उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री अभी तक उस पीड़ित परिवार के लोगों से संपर्क नहीं कर पाए और कुछ ऐसे आसामाजिक तत्वों की तरह बयान देने वाले अपने मंत्रियों के माध्यम से भाईचारा खत्म करने पर तुले हुए हैं हत्यारों को फांसी हो और दोषियों के ऊपर सख्त सख्त कार्रवाई हो सरकार बहुत ईमानदार थी तो किसी अन्य पार्टी के नेता के जाने से पहले क्यों नहीं सरकार जाग गई थी यह प्रश्न सरकार के ऊपर खड़ा है सरकार इसका जवाब दे अगर न्याय जल्द से जल्द नहीं मिलता है तो राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इसकी लड़ाई जारी रखेगी जब तक की दोषियों के ऊपर कड़ी कड़ी कार्रवाई न हो !
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ता महामहीम के प्रति लोगों ने अपना अटूट विश्वास प्रकट करते हुए जनहित में सदा समर्पित रहने का संकल्प लिया और महामहिम के जीवन के एवं लक्ष्य के साथ विचारधारा में समर्पित रहने का सहमति भरी गई ! इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मदेव राय एवं रतन राय ने भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी छोड़कर दर्जनों लोगों के साथ लोगों ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जी के विचारधारा में आस्था रखते हुए और साथ ही साथ पार्टी के युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान के निर्देश से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया गयाऔर पार्टी के लिए सदा समर्पित रहकर समाज के हित के लिए सदा कार्य करेंगे पार्टी की नीतियों एवं निर्देशों का पालन कर जन जागृत करेंगे! कार्यक्रम में उपस्थितसर्वश्री:-अवधेश ठठेरा , उमेश चंद्र सोनकर, ज्ञान प्रकाश गौतम, श्री राम भारती, सनरूद शर्मा ,,संजू गोंड, , सुनीता विश्वकर्मा, रामसरन राम, ,सुक्लेश प्रधान, रामबचन चौहान,नूरसबा मनिहार, रविंद्र श्रीवास्तव, श्रवण शर्मा, सूरज कुमार गौतम, चंद्रमी गौतम, गायत्री भारती, सुनीता भारती, इसकना बानो, वंदना शर्मा, श्याम दुलारी सकडौ सैकड़ो के संख्या में लोग उपस्थित रहे! भवदीय शिवमोहन शिल्पकार प्रदेश संयोजक/ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश कैंप कार्यालय:-कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड आजमगढ़ उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर-9473834171
9807120370
