कोटिला चेक पोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के होनहार खिलाड़ियों ने द इनोवेटिव अकादमी, जेहरा पिपरी, कप्तानगंज, आजमगढ़ में आयोजित जनपद स्तरीय अंतर विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जैश पब्लिक स्कूल, किशवपुर, अंजान शहीद को हरा प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में जिले भर से आये 11 विद्यालयों ने भाग लिया था जिसमें आजमगढ़ पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पे रहा।

प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम के जिन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, उनमें

शेख कमरान इरफान, सुभान फखरे आलम, मिर्ज़ा यूसुफ बेग, मोहम्मद मुसद्दिक, अब्दुल्लाह शेख, मोहम्मद अरक़म, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद वारिस, मोहम्मद यासिर, मोहम्मद मोबश्शिर, सोमामा शाहिद एवं अब्दुल्लाह शेख शामिल रहे।

सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना, अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क का परिचय देते हुए यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में टीम के प्रशिक्षक विनय कुमार सिंह एवं अहमर अकील का विशेष योगदान रहा, जिनके कुशल मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम से टीम ने यह मुकाम प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधक सीए मोहम्मद नोमान ने विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

प्रधानाचार्या श्रीमती रूपल पंड्या ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और भविष्य में भी विद्यालय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *