आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई कार्य कराया जा रहा है तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में सोमवार को विकासखंड पल्हनी क्षेत्र के मुजफ्फरपुर स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम एवं तमसा नदी तट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तमसा नदी के किनारे जमा कचरे को हटाया गया, घाटों की सफाई की गई तथा आश्रम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर स्वच्छता सुनिश्चित की गई। साथ ही सड़क के दोनों किनारों पर उगी घास की कटाई भी कराई गई।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में डेंगू एवं मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए जनपद भर में विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। स्वच्छ वातावरण से इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाने में सहायता मिलेगी।

गौरतलब है कि चंद्रमा ऋषि आश्रम में भारत सरकार की एक टीम के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए विशेष रूप से साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।

अभियान में डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी पल्हनी सहित जिला अध्यक्ष सीपी यादव, जिला मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, सेक्टर प्रभारी महेश कुमार यादव, रामाश्रय कुमार, राजबहादुर चौधरी, संजय कुमार, रतन यादव, उमेश यादव, सुरेश यादव, भगवान मौर्य, चंद्रभान यादव, सुनील यादव, रामप्रताप, बृजेश चौहान, अजय मौर्य, राजेश कुमार, सीमा मौर्य, मिंटू भारती सिंह, अतुल, मोहम्मद जावेद, महेंद्र कुमार, सुषमा यादव, शिवकुमार, करुणचंद, लीलावती मौर्य, श्रीराम विजय, अखिलेश, अरविंद, पुनीत यादव, बबीता, रामबचन, इरफान, महताब, हवलदार, सुमित्रा, अनीता यादव, जान मोहम्मद, रियाजुद्दीन, एहसान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *