एन सी सी के शिविर में जनपद की सिविल डिफेन्स टीम ने कैडेटों को साइबर सुरक्षा, मिशन शक्ति, रोड सेफ्टी और अग्निशमन का दिया प्रशिक्षण

वाराणसी ‘बी’ ग्रुप हेडक्वार्टर से आये एडम ऑफिसर ने भी किया कैम्प का निरीक्षण

एन सी सी का प्रशिक्षित युवा देश का श्रेष्ठ नागरिक बनता है कर्नल बी0एस0 डोगरा

आज़मगढ़।संवाददाता न्यूज़।।

सर्वोदय पब्लिक स्कूल, घोरठ में चल रहे 99 यूपी बटालियन एन सी सी के दस दिवसीय कैम्प के सातवें दिन महत्वपूर्ण गतिविधियां सम्पन्न हुई।

एन सी सी के ग्रुप बी हेडक्वार्टर वाराणसी से ग्रुप एडम ऑफिसर कर्नल बी0एस0 डोगरा ने कैम्प के विभिन्न विभागों कोत, मेस,एम आई रूम,लिविंग एरिया,फ्लैग एरिया और रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया और कैम्प कमाण्डेन्ट,डिप्टी कैम्प कमांडेंट, ए0एन0ओ0,पी0आई0 स्टाफ और कैडेटों से मुलाकात कर कैम्प की जानकारी ली।

कर्नल डोगरा ने कैडेटों से रूबरू होते हुए युवा जीवन में एन सी सी के महत्व को समझाते हुए कहा कि एन सी सी की ट्रेनिंग से देश को श्रेष्ठ और उत्तम नागरिक मिलते जो देश को महान बनाने में अपना योगदान देते हैं।

कैम्प निरीक्षण से ग्रुप कमाण्डर संतुष्ट नजर आए और प्रशंसित भाव से वाराणसी प्रस्थान किया।

इस दौरान जनपद की सिविल डिफेन्स टीम ने कैडेटों को प्रशिक्षित किया।

साइबर सेल से आये हुए साइबर कॉप ओ0पी0 जायसवाल,मुकेश कुमार और एस0आई0 योगेन्द्र प्रसाद ने देश में चल रहे साइबर अपराधों और उससे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

मिशन शक्ति टीम से एस आई वरुणेश मिश्रा व शिखा तिवारी ने 1090,112 व शासन के अन्य योजनाओं के माध्यम से मातृ शक्ति के सशक्तिकरण के बारे में कैडेटों का ज्ञानवर्धक किया।

यातायात विभाग से टी एस आई दिलीप कुमार बिंद ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न उपायों से कैडेटों को अवगत कराया।

अंत में, अग्निशमन विभाग से आये हुए नीरज द्विवेदी ने व्याख्यान के द्वारा आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और डेमो प्रशिक्षण के द्वारा आग लगने के विभिन्न कारणों और उससे बचने के उपायों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ0 पंकज सिंह ने किया।

इस अवसर पर सहयुक्त एन सी सी अधिकारी कैप्टन इंद्रजीत,मदन मोहन,सेकेण्ड ऑफिसर दिनेश मिश्रा और पी0 आई0 स्टॉफ मौजूद रहे।

लेफ्टिनेंट डॉ0 पंकज सिंह

9415839744

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *