डीडीयू नगर में काली मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान बड़ा हादसा, एक व्यक्ति घायल
डीडीयू नगर (चंदौली)। सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत डीडीयू नगर स्थित काली मंदिर को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाने की कार्रवाई के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ध्वस्तीकरण के दौरान मंदिर का एक बड़ा गुंबद/पिलर अचानक सड़क की ओर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं मौके पर मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल पीपी सेंटर भेजवाया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ध्वस्तीकरण कार्य को प्रशासन की निगरानी में आगे बढ़ाया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान एवं उसकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
घटना के बाद मौके पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और आवश्यक कार्रवाई जारी है।
रिपोर्ट : AKC 18 LIVE NEWS | डीडीयू नगर ब्यूरो
#DDUNagar #Chandauli #KaliMandir #RoadWidening #BreakingNews #Accident #UPNews #AKC18LiveNews
